• Thu. Apr 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान के यूरेनियम पर कब्ज़ा अमेरिका के लिए कितना बड़ा रिस्क?

Byadmin

Apr 2, 2026


मैक्सर सैटेलाइट से मिली तस्वीरों में जून 2025 में इस्फ़हान न्युक्लियर टेक्नोलॉजी सेंटर में इमारतों को व्यापक नुक़सान दिखता है

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, मैक्सर सैटेलाइट से मिली तस्वीरों में जून 2025 में इस्फ़हान न्युक्लियर टेक्नोलॉजी सेंटर में इमारतों को हुआ व्यापक नुक़सान दिखता है

अमेरिकी सैनिकों का किसी गुप्त, भूमिगत परमाणु फ़ैसिलिटी पर धावा बोलकर ईरान के संवर्धित यूरेनियम को कब्ज़े में लेना दूर की कौड़ी लग सकती है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रंप अपने मुख्य उद्देश्य को हासिल करने के लिए इसपर विचार कर रहे हैं, यानी ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकना.

बीबीसी से बात करने वाले सैन्य विशेषज्ञों और पूर्व अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के अनुसार, ऐसी कार्रवाई बेहद चुनौतीपूर्ण और ख़तरों से भरी होगी.

उनका कहना है कि इसके लिए ज़मीनी सैनिकों की तैनाती करनी पड़ेगी और इसे पूरा करने में कई दिन या हफ़्तों भी लग सकते हैं.

मध्य पूर्व के पूर्व डिप्टी असिस्टेंट सेक्रेटरी ऑफ़ डिफ़ेंस मिक मुलरॉय ने कहा, “यूरेनियम भंडार को हटाना इतिहास के ‘सबसे जटिल विशेष अभियानों’ में से एक होगा.”

यह विकल्प उन कई सैन्य कार्रवाइयों में से एक है, जो ट्रंप ईरान में कर सकते हैं.

By admin