• Thu. Apr 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान के राष्ट्रपति ने युद्धविराम के बाद तेल रिफ़ाइनरी पर हुए हमले को लेकर क्या कहा?

Byadmin

Apr 9, 2026


मसूद पेज़ेश्कियान

इमेज स्रोत, Morteza Nikoubazl/NurPhoto via Getty Images

इमेज कैप्शन, सरकारी इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज़ एजेंसी का कहना है कि ईरान हर हमले का कड़ा जवाब देगा (तस्वीर: मसूद पेज़ेश्कियान)

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने दक्षिणी ईरान की लावान तेल रिफ़ाइनरी पर हुए हमले की निंदा की है.

यह जानकारी सरकारी इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज़ एजेंसी (आईआरएनए) ने दी.

सरकारी न्यूज़ एजेंसी ने इसे ‘युद्धविराम के कई उल्लंघनों में से एक’ बताया. एजेंसी ने आगे कहा, “ईरान हर हमले का सख़्त जवाब देगा.”

दूसरी तरफ़, लेबनान पर भी हमले जारी हैं. इसराइल ने बुधवार को लेबनान में 10 मिनट के अंदर 100 ठिकानों पर हमला करने का दावा किया.

ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर हमले नहीं रुके तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इसराइल उसके ईरान समझौते की शर्तें नहीं तोड़ रहा है. उन्होंने लेबनान की स्थिति को ‘अलग झड़प’ बताया.

गौरतलब है कि पिछले छह हफ़्तों में लेबनान में 1,500 लोग मारे गए हैं, जिनमें 130 बच्चे शामिल हैं. इसके अलावा 10 लाख से ज़्यादा लोग बेघर हो गए हैं.

By admin