• Wed. Mar 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने माफ़ी क्यों मांगी?

Byadmin

Mar 8, 2026


ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों पर हमले को लेकर माफ़ी मांगी है

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों पर हमले करने के लिए उनसे माफ़ी मांग कर कई पर्यवेक्षकों को चौंका दिया है.

उन्होंने देश के अंतरिम नेतृत्व के तौर पर शनिवार सुबह को एक सार्वजनिक भाषण में माफ़ी का ज़िक्र किया.

देशों के बीच माफ़ी मांगने की घटना बहुत दुर्लभ बात है, वो भी संघर्ष के दौरान. नेता आम तौर पर ‘खेद’ जताते हैं या ज़िम्मेदारी से खुद को अलग कर लेते हैं.

इसकी बजाय पेज़ेश्कियान ने सीधे इस बात को स्वीकार किया कि पड़ोसी देशों को निशाना बनाया गया और कहा कि ईरानी सेना से कहा गया है कि जब तक किसी देश से ईरान पर हमला न हो उन पर हमला न किया जाए.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin