• Thu. Mar 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान के साथ जंग में ट्रंप ने क्यों लिया चर्चिल का नाम और ब्रिटेन-स्पेन से क्यों ख़फ़ा हैं?

Byadmin

Mar 5, 2026


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और ब्रितानी प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

इमेज स्रोत, EPA

इमेज कैप्शन, ट्रंप ने एक बयान में कहा है कि ब्रितानी प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर कोई विंस्टन चर्चिल नहीं हैं

पढ़ने का समय: 9 मिनट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति अक्सर अपने विरोधियों से टकराव के कारण सुर्खियों में रहती रही है.

लेकिन इस बार विवाद उन देशों के साथ सामने आया है जिन्हें लंबे समय से अमेरिका का सबसे भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है. ये देश हैं ब्रिटेन, स्पेन और कनाडा.

अमेरिका-इसराइल के ईरान के साथ युद्ध को लेकर बढ़ते तनाव के बीच इन तीनों देशों के अमेरिका के साथ रिश्तों में खटास के संकेत साफ़ दिख रहे हैं.

ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर इन देशों के नेताओं की आलोचना की है, कुछ मामलों में कड़े बयान दिए हैं और यहां तक संकेत दिया है कि वह आर्थिक या कूटनीतिक क़दम उठा सकते हैं.

लेकिन सवाल यह है कि आख़िर ऐसा क्या हुआ कि अमेरिका और उसके पारंपरिक सहयोगियों के बीच इस तरह का तनाव पैदा हो गया.

By admin