• Tue. Mar 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान के हमलों के दौरान क्या महसूस कर रहे थे दुबई में रहने वाले लोग?

Byadmin

Mar 3, 2026


होफ़िट गोलान

इमेज स्रोत, Handout

इमेज कैप्शन, इन्फ़्लूएंसर होफ़िट गोलान ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दुबई की छवि पर कोई ख़ास असर पड़ेगा

जब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शहर दुबई पर मिसाइल हमला हुआ, तो यहां रहने वाली इन्फ़्लुएंसर होफ़िट गोलान को यक़ीन नहीं हुआ.

कनाडाई-इसराइली इन्फ़्लुएंसर गोलान ने बीबीसी न्यूज़ को बताया, “हमें सिर के ऊपर मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखने की आदत नहीं है. मैंने मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते और पाम (बिल्डिंग) से धुआं उठते देखा.”

गोलान दुबई में मौजूद उन लोगों में से एक हैं जिन्होंने यूएई पर ईरानी ड्रोन और मिसाइल हमलों पर हैरानी और डर ज़ाहिर किया है.

ये हमले ईरान पर अमेरिकी और इसराइली हमलों के जवाब में किए गए.

हालांकि, अब तक ज़्यादातर ईरानी हमलों को नाकाम कर दिया गया है, फ़िर भी यूएई की कुछ सबसे मशहूर इमारतों को नुक़सान पहुंचा है, जिसमें पाम जुमेराह इलाके का फ़ेयरमोंट द पाम होटल और बुर्ज अल अरब होटल शामिल है.

By admin