• Mon. Mar 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान जंग : तेल के अलावा रोज़मर्रा की ये चीजें हो जाएंगी महंगी?

Byadmin

Mar 23, 2026


दुबई से दवा सप्लाई

इमेज स्रोत, KARIM SAHIB/AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, दुबई में दवाओं की सप्लाई के लिए खड़े विमान. दुबई ग्लोबल दवा सप्लाई का एक अहम केंद्र है. ईरानी हमलों के बाद अब इस सप्लाई के बाधित होने की चिंता बढ़ गई है

अमेरिका और इसराइल की ओर से ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध शुरू किए 23 दिन हो चुके हैं.

इस टकराव का असर अब दुनिया की अर्थव्यवस्था पर साफ़ दिखने लगा है.

पिछले 9 मार्च को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के मानक माने जाने वाले ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें पहली बार 2022 के बाद 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चली गई थीं.

हालांकि उसी दिन ये गिरकर 95 डॉलर से नीचे आ गई थीं. लेकिन बीते कुछ दिनों में तेल टैंकरों पर किए गए नए हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रही है.

By admin