• Wed. Apr 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान ने अब लाल सागर के एक महत्वपूर्ण जल मार्ग को बंद करने की धमकी दी

Byadmin

Apr 1, 2026


बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य करीब 36 किलोमीटर चौड़ा है और लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है

इमेज स्रोत, Gallo Images via Getty

इमेज कैप्शन, बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य करीब 36 किलोमीटर चौड़ा है और लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है

पढ़ने का समय: 7 मिनट

लाल सागर के एक बेहद अहम शिपिंग रूट को लेकर ईरान की धमकियों ने वैश्विक व्यापार में दिक्कत और ज़्यादा बढ़ने को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

ईरान पहले ही होर्मुज़ जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद कर चुका है, जिससे समुद्री यातायात फ़ारस की खाड़ी में ही फंस गया है.

अब वह अदन की खाड़ी और लाल सागर के बीच स्थित बाब अल मंदेब जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले व्यापार को बाधित करने की धमकी दे रहा है, जो आगे स्वेज़ नहर तक जाता है.

ईरान ने कहा है कि अगर ज़मीन पर अमेरिकी सैनिक तैनात किए गए तो वह युद्ध में ‘दूसरे मोर्चे खोल’ सकता है.

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़ी तसनीम न्यूज़ एजेंसी ने एक ईरानी सैन्य सूत्र के हवाले से कहा, “बाब अल मंदेब जलडमरूमध्य को दुनिया के रणनीतिक स्ट्रेट्स में गिना जाता है, और ईरान के पास इसे ख़तरे में डालने की न सिर्फ़ मंशा है बल्कि प्रामाणिक क्षमता भी है.”

By admin