• Wed. Mar 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान ने कहा, ‘लारिजानी की हत्या का निर्णायक बदला लेंगे’

Byadmin

Mar 18, 2026


ईरान के सेना प्रमुख अमीर हातामी (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज स्रोत, Anadolu via Getty Images

इमेज कैप्शन, ईरान के सेना प्रमुख अमीर हातामी (फ़ाइल फ़ोटो)

ईरान के सेना प्रमुख अमीर हातामी ने एक इसराइली हवाई हमले में मारे गए अली लारिजानी की हत्या का “निर्णायक” बदला लेने की धमकी दी है.

ईरान ने मंगलवार को देश की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारिजानी की मौत की पुष्टि की. इससे पहले इसराइल ने लारिजानी के मारे जाने का दावा किया था.

हातामी ने एक बयान में कहा, “सही समय और सही जगह पर, अपराधी अमेरिका और खून के प्यासे ज़ियोनिस्ट शासन को एक निर्णायक और ऐसा जवाब दिया जाएगा जो दूसरों के लिए सबक बने, उन्हें अपने किए पर पछतावा होगा.”

उन्होंने आगे कहा कि लारिजानी और अन्य “शहीदों” की मौत का बदला लिया जाएगा.

समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने कहा है कि उसने लारिजानी की मौत के “बदले में” मध्य इसराइल पर पहले ही मिसाइलें दाग दी हैं.

आईआरजीसी ईरान की सेना से अलग संगठन है.

By admin