• Sat. Oct 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान ने क्या होर्मुज़ स्ट्रेट पर अपना नियंत्रण खो दिया है?

Byadmin

Oct 3, 2026


सितंबर महीने में होर्मुज़ स्ट्रेट के पास अपनी पकड़ को अपनी रणनीतिक ताक़त के तौर पर पेश किया था (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज कैप्शन, ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट पर अपनी पकड़ को अपनी रणनीतिक ताक़त के तौर पर पेश किया था (फ़ाइल फ़ोटो)

हाल के हफ्तों में, फ़ारस की खाड़ी के अरब देश तेल टैंकरों की आवाजाही बढ़ाने और वैकल्पिक मार्गों का ज़्यादा इस्तेमाल कर अपने तेल निर्यात को ईरान युद्ध से पहले के स्तर तक वापस लाने में सफल रहे हैं.

वहीं, अमेरिका की ओर से लगाई गई समुद्री नाकेबंदी की वजह से ईरान का निर्यात लगभग शून्य बना हुआ है.

यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब ईरान ने हालिया युद्ध की शुरुआत से ही होर्मुज़ स्ट्रेट में जहाज़ों की आवाजाही रोकने को अपनी प्रमुख ताक़त में से एक बनाने की कोशिश की थी.

ईरान ने इस रणनीतिक जलमार्ग में बाधा पैदा करके अमेरिका के सामने अपनी सौदेबाजी की क्षमता बढ़ाने की कोशिश की थी.

मौजूदा हालात में पड़ोसी देशों के बढ़े हुए निर्यात और ईरानी अधिकारियों की उस धमकी के बीच अंतर दिखाई देता है, जिसमें कहा गया था कि अगर ईरान के कच्चे तेल का निर्यात रोका गया तो दूसरे देशों का निर्यात भी रुक जाएगा.

By admin