• Tue. Mar 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान ने बंद किया होर्मुज, भारत पर क्या असर?:तेल-गैस का इंतजाम कैसे होगा, आएंगी मुश्किलें या प्लान बी तैयार – Us Israel Vs Iran Hormuz Strait Blockade From Oil To Trade Know Loss As Conflict West Asia Continues Inflation

Byadmin

Mar 3, 2026


US Israel vs Iran Hormuz strait Blockade From Oil to Trade know loss as Conflict West Asia continues Inflation

होर्मुज जलडमरूमध्य का भारत पर असर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्राइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान चौथे दिन भी जारी रखा है। ईरान ने भी इन हमलों के जवाब में पश्चिम एशिया क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है। अब इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मृत्यु के बाद जिस तरह से इस संघर्ष ने नया मोड़ लिया है, उससे ऐसा माना जा रहा है कि तीनों ही देश कई दिनों तक जंग में उलझे रह सकते हैं। जहां इस्राइल-अमेरिका क्षेत्र में अपने फाइटर जेट्स, ड्रोन्स और नौसैनिक ताकत से ईरान को घेरने की कोशिश में जुटे हैं, तो वहीं ईरान भी बैलिस्टिक मिसाइलों के जखीरे से पलटवार में जुटा है। अब ईरान ने खतरों को भांपते हुए वैश्विक व्यापार के लिए सबसे संवेदनशील होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है। माना जा रहा है कि ईरान का यह कदम पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। 

Trending Videos

By admin