• Sat. Apr 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट खोला, तेल कीमतों में गिरावट

Byadmin

Apr 17, 2026


होर्मुज़

इमेज स्रोत, Shady Alassar/Anadolu via Getty Images

इमेज कैप्शन, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने का एलान किया है. इस मार्ग से दुनिया की तेल और गैस सप्लाई का 20 फ़ीसदी हिस्सा गुजरता है

पढ़ने का समय: 7 मिनट

शुक्रवार को ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि युद्धविराम की बाकी बची अवधि के लिए स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से सभी वाणिज्यिक जहाज़ों के लिए आवागमन पूरी तरह से खोल दिया गया है.

एक्स पर जारी बयान में उन्होंने कहा, “लेबनान में युद्धविराम के बाद सभी व्यावसायिक जहाज़ों के लिए होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने का रास्ता युद्धविराम की बाकी अवधि तक पूरी तरह खुला घोषित किया जाता है.”

अमेरिका ने इस हफ़्ते की शुरुआत में घोषणा की थी कि वह होर्मुज़ स्ट्रेट की नौसैनिक नाकाबंदी शुरू करेगा.

इससे पहले ईरान ने फ़रवरी में अमेरिका-इसराइल हमले के जवाब में दुनिया के सबसे व्यस्त तेल शिपिंग मार्ग यानी होर्मुज़ को कई हफ़्तों तक प्रभावी रूप से बंद कर दिया था.

ईरान-अमेरिका के बीच दो हफ़्ते का युद्धविराम लागू है, जो 22 अप्रैल को समाप्त होने वाला है.

By admin