• Sat. Feb 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान पर अमेरिका और इसराइल का हमला, तेहरान समेत कई शहरों में धमाके

Byadmin

Feb 28, 2026


हसन अबाद स्क्वायर के नज़दीक उठता धुआं
इमेज कैप्शन, हसन अबाद स्क्वायर के नज़दीक उठता धुआं

पढ़ने का समय: 3 मिनट

ईरान पर अमेरिका और इसराइल ने हमलों की पुष्टि की है. सबसे पहले इसराइल के रक्षा मंत्री ने घोषणा की थी कि ईरान पर ‘सतर्कता बरतते हुए पहले हमला’ किया गया है.

इसके कुछ ही देर बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर आठ मिनट का एक वीडियो पोस्ट किया और पुष्टि की कि ईरान पर हमले में अमेरिका भी शामिल है.

इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्स ने बयान जारी कर पूरे इसराइल में ‘विशेष और स्थायी आपातकाल स्थिति’ की घोषणा कर दी है.

वहीं ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान में ‘बड़ा युद्ध अभियान’ शुरू किया है.

ट्रंप ने कहा है कि, “हमारा लक्ष्य ईरानी शासन से उत्पन्न होने वाले ख़तरे को ख़त्म करके अमेरिकी लोगों की रक्षा करना है.”

By admin