• Sat. Feb 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान मध्य-पूर्व के मुस्लिम देशों को क्यों बना रहा है निशाना

Byadmin

Feb 28, 2026


कतर

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, क़तर की राजधानी दोहा के पास मौजूद अल उदैद एयरबेस

पढ़ने का समय: 6 मिनट

अमेरिका और इसराइल ने शनिवार को ईरान पर हमले किए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे ईरान के खिलाफ ”बड़ा सैन्य अभियान बताया है.”

हमलों के दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के ऑफिस के आस-पास की जगहों को भी निशाना बनाया गया है.

वहीं ईरान ने इन हमलों के बाद मध्य-पूर्व में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है.

ईरानी सेना ने कहा, “बहरीन में एक अमेरिकी नौसैनिक अड्डे पर हमला किया गया है. अमेरिका और इसराइल के ईरान पर किए जा रहे बड़े पैमाने पर और लगातार हमले के जवाब में ईरान ने पूरे क्षेत्र में हमले शुरू कर दिए हैं.”

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अपने बयान में कहा, “अमेरिका-इसराइल के हमलों की जवाबी कार्रवाई में ‘ट्रूथफुल प्रॉमिस4’ अभियान के तहत अमेरिकी ठिकानों और संपत्तियों को निशाना बना रहा है.”

By admin