• Wed. Feb 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान में इस्लामिक शासन के ख़िलाफ़ बड़े प्रदर्शन, क्या दोहराया जाएगा इतिहास? दुनिया जहान

Byadmin

Feb 4, 2026


ईरान में विरोध प्रदर्शन

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ईरान में हुए प्रदर्शनों की तुलना कुछ लोग 1970 के दशक में राजशाही के ख़िलाफ़ आंदोलन से कर रहे हैं. (फ़ाइल तस्वीर)

ईरान की मुद्रा रियाल डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई. देश में महंगाई दर 40 प्रतिशत हो गई. तेल, सब्ज़ी, मांस जैसी रोज़मर्रा की ज़रूरतों की चीज़ें इतनी महंगी हो गई कि आम लोगों के लिए ख़रीदना मुश्किल हो गया है .

तेहरान के दुकानदारों ने हड़ताल कर दी और कुछ ही दिनों में महंगाई से परेशान लोग देश के कई शहरों में सड़कों पर उतर आए. देखते ही देखते लोगों ने देश के सर्वोच्च नेता को हटाने की मांग तेज़ कर दी.

विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए. गाडियों और इमारतों को आग लगा दी गई. सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में तीन हफ़्ते के भीतर हज़ारों लोग मारे गए.

ईरान में 1979 में इस्लामी क्रांति को बाद वहां के शाह को हटा दिया गया था. उसके बाद से सरकार को पहली बार इतनी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.

By admin