• Sun. Apr 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान में गिराए गए फ़ाइटर जेट पर क्या कह रहा है अमेरिकी मीडिया

Byadmin

Apr 5, 2026


अमेरिकी वायुसेना का एक एफ़-15ई (फ़ाइल फ़ोटो) अमेरिकी वायुसेना का एक एफ़-15ई (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिकी वायुसेना का एक एफ़-15ई (फ़ाइल फ़ोटो)

पढ़ने का समय: 6 मिनट

ईरान का दावा है कि उसने दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों को गिरा दिया है.

अमेरिका के प्रमुख मीडिया आउटलेट्स में से एक सीएनएन ने इस घटना पर लिखा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध , जो पहले से ही अमेरिकी जनता के बीच काफ़ी अलोकप्रिय साबित हो रहा था, एक नए और अधिक जटिल चरण में पहुंच गया है.

इसने लिखा कि पहले ख़बर आई कि ईरान के ऊपर एक अमेरिकी लड़ाकू विमान को गिरा दिया गया.

इसके बाद शुक्रवार को ख़बर आई कि ईरान ने दूसरे अमेरिकी लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है.

जबकि सीएनएन ने लिखा है, ”लेकिन एक ऐसे संघर्ष में जिसमें सैन्य वर्चस्व अमेरिका के पक्ष में है, ये घटना एक विषम युद्ध के ख़तरों को दिखाती करती है. इसकी लागत को अमेरिकी जनता पहले से नामंजूर करती आ रही है.”

By admin