• Sun. Apr 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान में गिरे अमेरिकी लड़ाकू विमान के क्रू मेंबर को बचाया गया -सीबीएस

Byadmin

Apr 3, 2026


अमेरिका के लड़ाकू विमान एफ़-15 ई की सांकेतिक तस्वीर

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिका के लड़ाकू विमान एफ़-15 ई की सांकेतिक तस्वीर

पढ़ने का समय: 4 मिनट

अमेरिका का एक एफ़-15 लड़ाकू विमान ईरान के दक्षिणी हिस्से में गिराए जाने की ख़बर है और उसके क्रू को ढूंढने के लिए सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.

बीबीसी के अमेरिकी साझेदार सीबीएस न्यूज़ के मुताबिक़, दो सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है.

दो अमेरिकी अधिकारियों ने सीबीएस न्यूज़ को बताया है कि दुर्घटनाग्रस्त एफ़-15 लड़ाकू विमान के चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया है.

अधिकारियों के अनुसार, चालक दल के इस सदस्य को अमेरिकी सेना ने बचाया है.

ईरानी मीडिया में सबसे पहले यह ख़बर आई, जहां तस्नीम न्यूज़ एजेंसी ने दावा किया कि अमेरिका अपने क्रू की तलाश कर रहा है.

By admin