• Mon. Feb 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान में विरोध प्रदर्शनों के बाद पहली बार तेहरान पहुंचीं बीबीसी संवाददाता ने क्या पाया?

Byadmin

Feb 16, 2026


लीस डूसेट
इमेज कैप्शन, ईरान में पिछले महीने हुए प्रदर्शनों के बाद बीबीसी चीफ़ इंटरनेशनल रिपोर्टर लीस डूसेट ने पहली बार तेहरान से रिपोर्ट की

मंगलवार की रात जैसे ही तेहरान में नौ बजे, आसमान में अचानक ईरानी क्रांति के 47वें साल के जश्न की आवाज़ें गूंजने लगीं.

अपने होटल की बालकनी से हम सुन रहे थे कि कैसे छतों से और खिड़कियों से ‘अल्लाहू अकबर’ (अल्लाह सबसे बड़ा है) के नारे गूंज रहे थे. आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाज़ी फूट रही थी.

लेकिन इस साल, रोशनी और आवाज़ों के इस सालाना धूम-धड़ाके में एक बेसुरा एहसास भी था.

हमने ‘तानाशाह मुर्दाबाद’ की आवाज़ भी सुनी जो शायद शहर के अंधेरे में छिपी किसी जगह से, किसी घर के भीतर के सुरक्षित कोने से आई थी.

By admin