• Sun. Feb 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान में सड़कों पर उतरे स्टूडेंट्स, बड़े पैमाने पर हुए सरकार-विरोधी प्रदर्शन

Byadmin

Feb 22, 2026


माइक हकाबी

इमेज स्रोत, Kevin Dietsch/Getty

इमेज कैप्शन, माइक हकाबी ने कहा कि जेनेटिक्स यानी आनुवंशिकी के ज़रिए यहूदी अपने वंशजों का पता लगा सकते हैं कि वे कहां-कहां रहते थे (फ़ाइल फ़ोटो)

इसराइल में अमेरिका के राजदूत माइक
हकाबी ने इसराइल के ‘मध्य-पूर्व पर क़ब्ज़े’ से जुड़े अपने बयान पर अब सफ़ाई दी है.

माइक हकाबी ने दक्षिणपंथी राजनीतिक
कार्यकर्ता और टिप्पणीकार टकर कार्लसन को एक इंटरव्यू में कहा था कि इसराइल को ‘बाइबल के मुताबिक़ मध्य-पूर्व के बड़े हिस्सों पर
क़ब्ज़ा करने का अधिकार है.’

उनके इस बयान पर सऊदी अरब, क़तर, जॉर्डन
और इस्लामी देशों के संगठन ऑर्गेनाइजे़शन ऑफ़ इस्लामिक को-ऑपरेशन समेत कई देशों ने
कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

अब माइक हकाबी ने अपनी सफ़ाई में कहा
है कि उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि टकर कार्लसन उनसे ऐसे लंबे सवाल पूछेंगे,
जिनमें वह यह संकेत देते नज़र आ रहे थे कि ‘आज के यहूदी वास्तव में बाइबल के यहूदियों जैसे
नहीं हैं.’

उन्होंने कहा, “अश्कनाज़ी यहूदियों के परिवार सदियों तक यूरोप
में रहे. ये इसराइल की यहूदी आबादी का अल्पसंख्यक हिस्सा हैं, शायद केवल 35 से 40 प्रतिशत. इसराइल के भीतर
सेफ़ारदी और मिज़राही यहूदियों की संख्या कहीं ज़्यादा है.”

माइक हकाबी ने कहा कि टकर एक ऐसी ‘कॉन्सपिरेसी थ्योरी’ को आगे बढ़ा रहे थे, जो
इंटरनेट और सोशल मीडिया से आया है. हकाबी ने दावा किया कि उन्होंने इस थ्योरी के
बारे में कभी नहीं सुना.

उन्होंने कहा कि ‘बहुत बुरे लोगों ने
यहूदियों को अवैध ठहराने’ और उनसे उनका इतिहास छीनने के लिए इस थ्योरी का इस्तेमाल
हथियार की तरह किया.

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि टकर इस विषय पर इतने केंद्रित
क्यों थे और मैं यह बिल्कुल नहीं कह रहा कि उन्हें इस ‘कॉन्पिरेसी थ्योरी’ की
उत्पत्ति के बारे में जानकारी थी. मुझे नहीं पता कि उनके मन में क्या है या वह
क्या सोच रहे थे.”

“लेकिन मैं इतना जानता हूं कि यह सोच
यहूदियों को बदनाम करने के लिए है और यह पूरी तरह निराधार है.”

अमेरिकी राजदूत ने कहा कि इस ‘कॉन्सपिरेसी थ्योरी’ को सोशल मीडिया में उन इस्लामी अकाउंट्स के ज़रिए बढ़ावा दिया जाता है
जो ‘पाकिस्तान और तुर्की जैसे देशों से
संचालित’ होते हैं.

माइक हकाबी ने यह भी कहा कि
जेनेटिक्स यानी आनुवंशिकी के ज़रिए यहूदी अपने वंशजों का पता लगा सकते हैं कि वे
कहां-कहां रहते थे.

उन्होंने कहा, “आनुवंशिकी और लिखित साहित्य से हमें पता है कि आज
के यहूदी अपने वंश को हज़ारों साल पीछे बाइबल के इसराइल और यहूदी समुदाय को खोज
सकते हैं.”

“वे आपस में उतने ही जुड़े हुए हैं,
जितना आनुवंशिकी हमें बताती है कि प्राचीन ख़ज़ार
साम्राज्य आज के तुर्की में रहने वाले लोगों से जुड़ा है.”

अमेरिकी राजदूत ने कहा कि अगर टकर
कार्लसन इसराइल की उनकी अगली यात्रा में बेन-गुरियन हवाई अड्डे से आगे जाना चाहें,
तो उन्हें उन स्थानों को दिखाने में खुशी होगी,
जहां ‘यहूदी
यीशु मसीह के समय से और उससे भी पहले से रहते’ आए हैं.

By admin