• Wed. Mar 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान में हो रही ‘काली बारिश’ क्या है और ये कितनी ख़तरनाक है?

Byadmin

Mar 11, 2026


ईरान

इमेज स्रोत, Getty Images

पढ़ने का समय: 4 मिनट

क्या आपने कभी ‘काली बारिश’ के बारे में सुना है.

बीते दिनों ईरान में कुछ लोगों ने ऐसी ही बारिश का ज़िक्र किया. और इसके बाद इस काली बारिश की चर्चा तेज़ हो गई.

तो आख़िर ये होती क्या है और कितनी ख़तरनाक है?

28 फ़रवरी से ईरान पर शुरू हुए अमेरिका-इसराइल के हमलों के बाद वहां की राजधानी तेहरान के आसपास कम से कम चार ऑयल फैसिलिटीज़ पर हमलों की पुष्टि हो चुकी है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के कुछ हिस्सों में धुंध और प्रदूषण की वजह से सूरज तक नहीं दिख रहा है और जलने की तेज गंध महसूस हो रही है.

By admin