• Sat. Apr 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान युद्ध कब ख़त्म होगा, ट्रंप प्रशासन ने अब तक क्या-क्या कहा है?

Byadmin

Apr 3, 2026


इराक़ के इर्बिल में एक संदिग्ध ड्रोन हमले के बाद उठता धुआं. 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इसराइल के हमलों के साथ शुरू हुई जंग मध्य पूर्व के कई देशों में फैल गई है

इमेज स्रोत, Gailan Haji / Middle East Images / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, इराक़ के इर्बिल में एक संदिग्ध ड्रोन हमले के बाद उठता धुआं. 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इसराइल के हमलों के साथ शुरू हुई जंग मध्य पूर्व के कई देशों में फैल गई है

व्हाइट हाउस में एक मंच से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ अमेरिका-इसराइल युद्ध की अवधि को लेकर अपना ताज़ा आकलन पेश किया.

युद्ध शुरू करने के बाद अपने पहले टेलीविजन संबोधन में बुधवार रात ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान में अपने सैन्य लक्ष्यों को ‘जल्द…बहुत जल्द’ हासिल करने की राह पर है.

ट्रंप ने अमेरिकियों को याद दिलाया कि यह संघर्ष अब तक दूसरे विश्व युद्ध और वियतनाम युद्ध जैसे लंबे युद्धों से छोटा रहा है, और फिर उन्होंने एक एक नई समय सीमा दी.

उन्होंने कहा, “अगले दो से तीन हफ्तों में हम उन्हें पाषाण युग में पहुंचा देंगे, जहां उन्हें होना चाहिए.”

यह पहली बार नहीं था जब ट्रंप या उनके प्रशासन के वरिष्ठ सदस्यों ने किसी डेडलाइन का ज़िक्र किया हो.

By admin