• Sat. Apr 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान युद्ध के कारण गुजरात के मोरबी में सिरेमिक टाइल की कई फ़ैक्ट्रियां बंद

Byadmin

Apr 4, 2026


उत्तर प्रदेश की लक्ष्मी पंडित मोरबी में मजदूरी करती हैं

इमेज स्रोत, Bipin Tankaria/BBC

इमेज कैप्शन, उत्तर प्रदेश की लक्ष्मी पंडित मोरबी में मज़दूरी करती हैं

गुजरात के मोरबी शहर के पूर्वी हिस्से में स्थित घुंटू रोड, हलवद रोड, जांबुड़िया रोड, लाल परी रोड, नेशनल हाईवे नंबर 27 आदि इलाकों में चौबीसों घंटे धुआं और धूल उड़ती रहती है, और यहां हज़ारों ट्रकों का राज़ रहता है.

इस इलाके में सिरेमिक उद्योग से जुड़े सैकड़ों कारखाने बाहर से बेहद चमकदार नज़र आते हैं और दिन के चौबीसों घंटे तथा साल के 365 दिन लगातार धड़ाधड़ चलते रहते हैं.

इन कारख़ानों की किल्न यानी भट्टियों और स्प्रे‑ड्रायर से निकलने वाला सफ़ेद और काला धुआं दूर-दूर तक लोगों को लगातार चल रही गतिविधियों की ख़बर देता रहता है.

इन कारख़ानों में ट्रकों के ज़रिए राजस्थान और कच्छ से लाई गई मिट्टी में कुछ केमिकल मिलाकर उसे किल्न में 1200 डिग्री तापमान पर पकाया जाता है और उसे चिकनी व चमकदार सिरेमिक टाइलों में बदला जाता है. बाद में इन टाइलों को ट्रकों और कंटेनरों में भरकर भारत के कोने‑कोने में और दुनिया के कई देशों तक पहुंचाया जाता है.

लेकिन इन दिनों मोरबी की सिरेमिक फ़ैक्ट्रियों की काली चिमनियां तो दिखाई देती हैं, मगर उनमें से धुआं नहीं निकल रहा है. सड़कों पर लगभग सन्नाटा पसरा है, क्योंकि ट्रक या तो सड़क किनारे खड़े कर दिए गए हैं या फिर मोरबी छोड़कर अन्य जगहों पर माल ढुलाई के लिए चले गए हैं.

By admin