• Thu. Apr 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी सांसदों और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के बीच तीखी बहस

Byadmin

Apr 30, 2026


डेमोक्रेट सांसद सारा जैकब्स ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मानसिक सेहत पर सवाल किया जिस पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, डेमोक्रेट सांसद सारा जैकब्स ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मानसिक सेहत पर सवाल किया जिस पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान युद्ध के बाद पहली बार संसद में डेमोक्रेटिक सांसदों का सामना किया.

लगभग छह घंटे की सुनवाई की दौरान हेगसेथ ने शपथ के तहत सवालों का सामना करते हुए डेमोक्रेटिक सांसदों के साथ तीखी बहस की.

बुधवार को वो हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के सामने पेश हुए थे.

उनके साथ जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डेन केन और रक्षा विभाग के मुख्य वित्त अधिकारी जूल्स हर्स्ट भी मौजूद थे.

बहस की शुरुआत में हेगसेथ ने डेमोक्रेट्स और कुछ रिपब्लिकनों के बयान को ‘निराशावादी’ क़रार देते हुए कहा कि इस तरह के कमेंट अमेरिका के ‘सबसे बड़े दुश्मन’ हैं.

By admin