• Mon. Mar 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान युद्ध: टीवी पर ईरानी लोगों को क्या बताया जा रहा है

Byadmin

Mar 16, 2026


ईरान के सरकारी टीवी का प्रेज़ेंटर काले सूट में रोते हुए

इमेज स्रोत, IRTV

इमेज कैप्शन, सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत के बारे में जब ईरानी सरकारी टीवी चैनल के प्रेज़ेंटर ने घोषणा की तो वो रो रहे थे. 1 मार्च 2026 को ईरान के सरकारी टीवी पर ये घोषणा की गई थी

पहले ख़बरें विदेशी टीवी चैनलों पर आईं, जिन्हें ज़्यादातर ईरानी लोग नहीं देख पाते हैं. 28 फ़रवरी को प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि “ऐसे संकेत हैं कि तानाशाह अब नहीं रहा”, जिससे यह संकेत मिला कि सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनेई अमेरिका और इसराइल के संयुक्त हमले में मारे गए हैं. लेकिन जो ईरानी लोग सरकारी टीवी देख रहे थे, उन पर इस ख़बर को लेकर पूरी तरह ख़ामोशी थी.

सरकारी अधिकारियों ने न तो ख़ामेनेई की मौत की पुष्टि की और न ही इसे नकारा. सरकारी चैनल आईआरटीवी3 पर एक न्यूज़ एंकर ने दर्शकों से कहा कि वे उस पर और सरकार के पास मौजूद “ताज़ा जानकारी” पर “भरोसा” करें.

उसने ख़ामेनेई की मौत की ख़बर को “बिना आधार वाली अफ़वाह” बताया और कहा कि “सच जल्द सामने आ जाएगा.”

अगली सुबह तक इंतज़ार करना पड़ा, जब ईरान के सरकारी मीडिया ने ख़ामेनेई की मौत की ख़बर दिखाई. यह ख़बर उस समय आई जब डोनाल्ड ट्रंप पहले ही सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा कर चुके थे.

इस युद्ध की शुरुआत से ईरान का सरकारी मीडिया अपने दर्शकों को घटनाओं का एक आधिकारिक रूप दिखाता रहा है, जिसमें सच और झूठ दोनों शामिल रहे हैं. इस जंग में कथित तौर पर ईरान में 1,200 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं और ये जंग लेबनान और खाड़ी के अरब देशों तक फैल गई है.

By admin