• Sat. Mar 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान युद्ध ने बता दिया कि दुनिया खाड़ी के तेल और गैस पर किस हद तक निर्भर है

Byadmin

Mar 14, 2026


मध्य पूर्व में छिड़े संघर्ष के कारण दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीज़ल और गैस की सप्लाई बाधित हो रही है.

इमेज स्रोत, David Talukdar/NurPhoto via Getty Images

इमेज कैप्शन, मध्य पूर्व में छिड़े संघर्ष के कारण दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीज़ल और गैस की सप्लाई बाधित हो रही है.

ईरान के साथ अमेरिका और इसराइल के युद्ध ने यह स्पष्ट कर दिया है कि दुनिया खाड़ी क्षेत्र से मिलने वाले तेल और गैस पर कितनी निर्भर है.

जब से यह लड़ाई शुरू हुई है, तेल की कीमत आसमान छू गई है और अभी यह 100 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है. शिपिंग और ऊर्जा के बुनियादी ढांचे पर हवाई हमलों और होर्मुज स्ट्रेट के पूरी तरह बंद होने से यह और बढ़ गया है.

यह जलमार्ग एनर्जी शिपमेंट के लिए एक ज़रूरी रास्ता है, जहां से दुनिया भर में तेल सप्लाई का क़रीब 20% गुज़रता है.

तेल और गैस का यह संकट जिस तरह से एशियाई देशों में महसूस हो रहा है, वैसा कहीं और नहीं है. पिछले साल, होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने वाले कुल तेल और गैस का लगभग 90% इसी इलाक़े में भेजा गया था.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin