पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच विदेश मंत्रालय ने बताया कि 1,700 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से भूमिगत मार्ग के जरिए सुरक्षित निकाला गया है। …और पढ़ें

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल। (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया जंग की शुरुआत के बाद से अब तक 1,700 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से भूमिगत मार्ग के जरिये निकाला जा चुका है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ”तेहरान में हमारा दूतावास अब तक 1,777 भारतीय नागरिकों को ईरान से आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते बाहर निकलने में सहायता कर चुका है।”
भारत वापस आ रहे नागरिक
अब ये भारतीय नागरिक आर्मेनिया और अजरबैजान से अपने देश लौट रहे हैं। जायसवाल ने कहा कि घर लौटने वाले भारतीयों में 895 छात्र और 345 मछुआरे शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: ‘एक ही रात में खत्म हो जाएगा ईरान’, सीजफायर की डेडलाइन से पहले ट्रंप ने फिर दी धमकी