• Mon. Apr 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान से बातचीत नाकाम होने के बाद ट्रंप की नई धमकी का क्या है मतलब, आगे क्या होगा?

Byadmin

Apr 13, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत के बाद पहली बार बयान दिया है

पढ़ने का समय: 6 मिनट

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध ख़त्म करने को लेकर बातचीत के ख़त्म होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अब अमेरिका होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले हर एक जहाज़ की नाकेबंदी करेगा.

बता दें कि इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शनिवार देर रात तक चली कई दौर की बातचीत बिना किसी नतीजे के ख़त्म हो गई थी.

इस्लामाबाद में रविवार सुबह 6 बजे के बाद की गई प्रेस कॉन्फ़्रेस में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि “कोई समझौता नहीं हुआ है और हम अमेरिका वापस लौट रहे हैं.”

पाकिस्तान के कहने पर अमेरिका और ईरान दो हफ़्ते के संघर्ष विराम पर राज़ी हुए थे और दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए इस्लामाबाद आए थे. दोनों पक्षों के बीच बातचीत इस्लामाबाद के सेरेना होटल में हुई थी.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin