• Sun. Feb 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

उज्जैन से लेकर काशी विश्वनाथ तक, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर करें 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Byadmin

Feb 15, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में आज रविवार, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के पावन दिन पर लोग भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। सभी मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का रुद्रभिषेक हो रहा है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में आज 10 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। काशी के विश्वनाथ मंदिर में रात 2:15 बजे मंगला आरती की गई और रात 3:30 बजे मंदिर दर्शन के लिए खुल गया। यहां रात से ही भक्तों की लंबी लाइन लगी है।

उज्जैन में दूल्हा बने महाकाल

महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में आज 10 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल को दूल्हे की तरह सजाया गया है। भगवान के श्रृंगार के लिए तीन क्विंटल फूल आए हैं।

महाशिवरात्रि के मौके पर यहां लगातार 44 घंटे दर्शन-पूजन होगा। लगातार दर्शन चलने की वजह से शयन आरती नहीं होगी। महाशिवरात्रि पर साल में एक बार होने वाली भस्म आरती भी 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगी।

Maha Shivratri

काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती

बनारस में भी महाशिवरात्रि की धूम मची है। हर कोई भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन है। काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विश्वेश्वर की मंगला आरती हुई।

Maha Shivratri (1)

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन

गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर से भी मंगला श्रृंगार आरती के दर्शन कीजिए।

Maha Shivratri (2)

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Maha Shivratri (3)

श्री वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग

Maha Shivratri (4)

यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026 Wishes: भक्तिमय संदेशों से प्रियजनों को भेजें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, बनेंगे बिगड़े काम

By admin