• Wed. Apr 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘उड़ान कूटनीति’: बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान, जयशंकर के साथ जहाज़ में जाएंगे मॉरीशस

Byadmin

Apr 8, 2026


बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉक्टर खलीलुर रहमान (बाएं) और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (दाएं)

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉक्टर खलीलुर रहमान (बाएं) और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (दाएं)

बांग्लादेश के विदेश मंत्री की यह यात्रा भारत में दो दिन के द्विपक्षीय दौरे से शुरू हो रही है, जिसमें उनकी भारत के विदेश मंत्री के साथ औपचारिक बातचीत निर्धारित है.

इसके बाद 9 अप्रैल की सुबह बांग्लादेश के नवनियुक्त विदेश मंत्री डॉक्टर खलीलुर रहमान एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ ही विमान में सवार होकर मॉरीशस जाएंगे.

एयर मॉरीशस की वाणिज्यिक उड़ान पर सात से आठ घंटे की यात्रा के दौरान, दोनों विदेश मंत्रियों को उम्मीद के मुताबिक़ विस्तृत व्यक्तिगत बातचीत का पर्याप्त अवसर मिलेगा.

यह न केवल भारत–बांग्लादेश संबंधों के संदर्भ में असामान्य है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के व्यापक क्षेत्र में भी- इसलिए शायद इसे ‘फ़्लाइट डिप्लोमेसी’ या ‘उड़ान कूटनीति’ कहना सबसे उपयुक्त होगा.

ख़ासकर इस तथ्य को देखते हुए कि महज़ दो-तीन महीने पहले तक बांग्लादेश और भारत के रिश्तों में असहजता और स्पष्ट ठंडापन महसूस किया जा रहा था, जयशंकर का अपने बांग्लादेशी समकक्ष के साथ लंबी साझा उड़ान करने का निर्णय इस बात का संकेत है कि दोनों देश अपने संबंधों को नए सिरे से संतुलित करना चाहते हैं.

By admin