• Mon. Jun 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

उत्तराखंड के नगरासू गुरुद्वारे में निहंग सिखों ने ख़ुद को छत पर क्यों बंद किया?

Byadmin

Jun 22, 2026


नगरासू गुरुद्वारा

इमेज स्रोत, Asif Ali

इमेज कैप्शन, प्रशासन और नगरासू गुरुद्वारा प्रबंधन ने बताया है कि निहंग सिखों ने ख़ुद को छत पर बंद किया है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले में एक गुरुद्वारे में कथित तौर पर सात निहंग सिखों के छत पर क़ब्ज़ा करने और नीचे आने से इनकार किए जाने के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है.

गढ़वाल के आईजी ने बताया है कि दो निहंग सिख छत से उतर आए हैं.

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागरासु स्थित गुरुद्वारा लंगर दमदमा साहिब में शनिवार से विवाद जारी है.

शनिवार दोपहर क़रीब 3:40 बजे शुरू हुई इस घटना के बाद से ज़िला प्रशासन और पुलिस लगातार मौके पर मौजूद है और समाधान निकालने के प्रयास जारी हैं.

इसी बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत की.

By admin