• Tue. Mar 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

उत्तर प्रदेश: हाथियों का हमला, एक महीने में तीन लोगों की मौत

Byadmin

Mar 24, 2026


कतर्नियाघाट सेंक्चुरी

इमेज स्रोत, Arshad Afzaal Khan

इमेज कैप्शन, कतर्नियाघाट सेंक्चुरी (जहां ये घटना हुई) तराई क्षेत्र में फैला करीब 400 वर्ग किलोमीटर का संरक्षित क्षेत्र है और दुधवा टाइगर रिजर्व का हिस्सा है

उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले में 22 मार्च को कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ़ सेंक्चुरी के पास 80 साल की एक महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला. पिछले एक महीने में हाथियों के हमले में हुई यह तीसरी मौत है.

कतर्नियाघाट सेंक्चुरी तराई क्षेत्र में फैला करीब 400 वर्ग किलोमीटर का संरक्षित क्षेत्र है और दुधवा टाइगर रिजर्व का हिस्सा है.

वन अधिकारियों के अनुसार, बहराइच के भवनियापुर गांव की निवासी कुनवरिया सुबह के समय अपनी बकरियों को चराने ले गई थीं.

जब कुछ बकरियां जंगल की ओर चली गईं, तो उन्हें वापस लाने की कोशिश के दौरान हाथी ने उन पर हमला कर दिया.

डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर अपूर्व दीक्षित ने बताया, “भवनियापुर अभयारण्य के कोर क्षेत्र में आता है और इस इलाके में बाघ, तेंदुए और हाथियों की अच्छी-खासी संख्या है.”

By admin