• Fri. Feb 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर गिरफ़्तार, क्या बोले उनके भाई किंग चार्ल्स

Byadmin

Feb 20, 2026


ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ़्तार कर लिया गया है

इमेज स्रोत, Dan Kitwood/Getty Images

इमेज कैप्शन, ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ़्तार कर लिया गया है
सारांश

  • एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर को सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया है.
  • किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू माउंटबेटन को विंडसर सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित उनके घर से गिरफ़्तार किया गया.
  • किंग चार्ल्स ने एंड्रयू की गिरफ़्तारी पर कहा कि क़ानून को उसका काम करने दिया जाए.
  • दोषी यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन से संबंध रखने के आरोप में एंड्रयू माउंटबेटन के ख़िलाफ़ जांच हो चुकी है.
  • एंड्रयू माउंटबेटन अपने ऊपर लगे आरोपों को ख़ारिज किया है.
  • एंड्रयू 66 साल के हैं. उन्होंने एपस्टीन फ़ाइल से संबंधित अपने आरोपों पर बीबीसी का सवालों का जवाब नहीं दिया था.

पढ़ने का समय: 4 मिनट

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के शक में गिरफ़्तार कर लिया गया है.

आज सुबह इंग्लैंड के नॉरफ़ॉक स्थित सैंड्रिंघम एस्टेट में कारों के पहुंचने की तस्वीरें सामने आई हैं.

यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब टेम्स वैली पुलिस ने कहा कि वह पूर्व प्रिंस की ओर से यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन के साथ कथित रूप से गोपनीय जानकारी साझा किए जाने की शिकायत की जांच कर रही है.

एंड्रयू ने किसी भी तरह के गलत काम से लगातार और पूरी दृढ़ता के साथ इनकार किया है.

पिछले साल ही वो ‘प्रिंस’ का ख़िताब खो चुके थे. उन्हें विंडसर के महल रॉयल लॉज को भी छोड़ना पड़ा था.

By admin