• Fri. Jul 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एअर इंडिया ने यात्रियों को दी राहत, कई इंटरनेशनल उड़ानों घटाया फ्यूल सरचार्ज; कितना घटेगा किराया?

Byadmin

Jul 2, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल के हफ्तों में तेल की कीमतें कम होने के बाद एअर इंडिया ने उत्तरी अमेरिका, आस्ट्रेलिया, यूरोप और ब्रिटेन जाने वाली उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज कम कर दिया है।

एयरलाइन ने सात अप्रैल को पश्चिम एशिया में चल रहे टकराव की वजह से तेल और जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच फ्यूल सरचार्ज की घोषणा की थी। अधिक लागत और एयरस्पेस पर लगी पाबंदियों के कारण एयरलाइन का आपरेशनल खर्च बढ़ गया था।

एअर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज घटाया

सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि उत्तरी अमेरिका और आस्ट्रेलिया की उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज को प्रति टिकट 280 से घटाकर 200 डॉलर कर दिया गया है और यूरोप और ब्रिटेन की सेवाओं के लिए इसे 205 से घटाकर 125 डॉलर कर दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि बदले हुए फ्यूल सरचार्ज एक जुलाई से लागू हैं। एअर इंडिया की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है। एयरलाइन की अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और घरेलू सेवाओं के लिए फ्यूल सरचार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उत्तरी अमेरिका, आस्ट्रेलिया, यूरोप और ब्रिटेन की उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज 10 अप्रैल से लागू हुए थे।

तेल की कीमतों में कमी के बाद 1 जुलाई से प्रभावी

सात अप्रैल को एअर इंडिया समूह ने कुछ खास रूट को छोड़कर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 24 से 280 अमेरिकी डालर और घरेलू उड़ानों के लिए 299 से 899 रुपये के फ्यूल सरचार्ज का ऐलान किया था।

घरेलू एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी को 25 प्रतिशत तक सीमित करने के सरकार के फैसले के बाद समूह ने यह तरीका अपनाया था।

By admin