• Sat. Feb 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एआई समिट और गलगोटिया विवाद: रोबोटिक्स में अमेरिका और चीन के मुक़ाबले कहां खड़ा है भारत?

Byadmin

Feb 21, 2026


एआई इम्पैक्ट समिट

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, दिल्ली के भारत मंडपम में 18 फ़रवरी को एआई इम्पैक्ट समिट में जियो रोबोट का डिसप्ले

दिल्ली में जारी एआई समिट के दौरान एक निजी यूनिवर्सिटी के रोबोट को लेकर किए गए दावे पर विवाद हुआ.

इसके बाद बहस ये शुरू हो गई कि भारत एआई और रोबोटिक्स के क्षेत्र में कहां खड़ा है और क्या इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त क़दम उठाए जा रहे हैं.

ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एआई सम्मेलन के दौरान चीन में निर्मित एक रोबोट को अपना डेवलपमेंट बताकर पेश किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया.

हालांकि, गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने बाद में सफ़ाई देते हुए कहा कि संस्थान ने इस रोबोट का निर्माण करने का दावा नहीं किया है.

बीते कुछ साल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित तकनीक और उत्पादों के क्षेत्र में दुनियाभर में उल्लेखनीय प्रगति हुई है.

By admin