• Sun. Aug 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एआई से पहली बार बने नए वायरस, मानवता के लिए कितनी बड़ी उपलब्धि और कितनी ख़तरनाक है यह?

Byadmin

Aug 9, 2026


तस्वीर में बाईं ओर अपने एक सहयोगी के साथ दिख रहे असिस्टेंट प्रोफ़ेसर ब्रायन ही ने इस शोध के बारे में कहा, "हमारे लिए यह बिल्कुल नया क्षेत्र था"

इमेज स्रोत, Stanford University

इमेज कैप्शन, तस्वीर में बाईं ओर अपने एक सहयोगी के साथ दिख रहे असिस्टेंट प्रोफ़ेसर ब्रायन ही ने इस शोध के बारे में कहा, “हमारे लिए यह बिल्कुल नया क्षेत्र था”

आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का इस्तेमाल बिल्कुल नए वायरस डिज़ाइन करने में किया गया है.

अमेरिकी शोधकर्ताओं का कहना है कि ये वायरस पूरी तरह काम करते हैं और प्रयोगशाला में अपनी संख्या बढ़ा सकते हैं. यह पहली बार है जब किसी पूरे जीनोम को एआई की मदद से सफलतापूर्वक डिज़ाइन किया गया है.

इस तरह बनाए गए 16 नए वायरस, बैक्टीरिया को संक्रमित करने के लिए तैयार किए गए हैं. इनसे इंसानों को कोई ख़तरा नहीं है.

इस उपलब्धि को विज्ञान में एक बहुत महत्वपूर्ण मोड़ बताया गया है. वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे बीमारियों के इलाज के लिए नए दौर की शुरुआत हो सकती है.

हालांकि, विशेषज्ञों ने यह भी चेतावनी दी है कि एआई से डिज़ाइन किए गए वायरस सुरक्षा को लेकर चिंताएँ भी पैदा करते हैं.

By admin