• Sun. Feb 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एआर रहमान के ख़िलाफ़ दिल्ली हाई कोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी सुनाया फ़ैसला

Byadmin

Feb 15, 2026


एआर रहमान

इमेज स्रोत, Ashish Vaishnav/SOPA Images/LightRocket via Getty Images

इमेज कैप्शन, एआर रहमान पर आरोप है कि ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ के एक गीत के संगीत को एक शास्त्रीय गाने के संगीत से नक़ल किया गया है

पढ़ने का समय: 6 मिनट

सुप्रीम कोर्ट ने 13 फ़रवरी को कहा कि फ़िल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में शामिल गीत ‘वीरा राजा वीरा’ का संगीत ठाकर बंधुओं की रचित ‘शिव स्तुति’ से लिया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट की सिंगल जज की बेंच के फ़ैसले को बरक़रार रखा है.

भारतीय शास्त्रीय गायक फ़ैयाज़ वसीफु़द्दीन ठाकर ने साल 2023 में दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी.

याचिका में उन्होंने कहा था, ”निर्देशक मणिरत्नम की बनाई गई फ़िल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में शामिल गीत ‘वीरा राजा वीरा’ का संगीत मेरे पिता नासिर फ़ैयाज़ुद्दीन ठाकर और ज़हीरुद्दीन ठाकर की रचित ‘शिव स्तुति’ के संगीत से कॉपी किया गया है.”

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin