• Sat. Apr 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एक ऐसा विमान जो परमाणु हमले की चपेट में आए बिना सात दिनों तक उड़ान भर सकता है

Byadmin

Apr 10, 2026


ई 4 बी विमान

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, यह विमान लगातार सात दिनों तक उड़ान भर सकता है

पढ़ने का समय: 6 मिनट

‘प्रलय का विमान’ कहे जाने वाला यह हवाई जहाज वास्तव में एक बोइंग ई-4बी है. इसे परमाणु हमलों और अन्य विनाशकारी आपदाओं जैसी अत्यधिक आपात स्थितियों में कमांड सेंटर के रूप में डिजाइन किया गया था.

यह विमान शीत युद्ध के दौरान 1974 में अमेरिकी सेना का हिस्सा बना.

इस विमान का मक़सद अमेरिका में हालात बेकाबू होने और ज़मीन पर मौजूद नियंत्रण केंद्रों में व्यवधान आने की स्थिति में हवाई कमान केंद्र के रूप में काम करना था.

इसका इस्तेमाल अमेरिकी राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ संकट और चरम आपात स्थितियों के दौरान हालात पर नियंत्रण रखने और सरकारी सिस्टम के बाक़ी हिस्सों के साथ संचार बनाए रखने के लिए करते हैं.

इस विमान को ‘डूम्स डे प्लेन’ कहा जाता है और यह बिना रुके लगातार सात दिनों तक उड़ान भर सकता है. यह लंबे समय तक हवा में रहकर सैन्य संचालन को सपोर्ट करने में सक्षम है.

By admin