• Mon. Mar 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एक चींटी की कीमत 21 हज़ार रुपये, इन चींटियों का क्या करते हैं तस्कर

Byadmin

Mar 30, 2026


कीनिया में पाई जाने वाली 'जायंट अफ्रीकन हार्वेस्टर' चींटियां दुनिया भर में शौकिया चींटी पालने वालों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं

इमेज स्रोत, Dino Martins

इमेज कैप्शन, कीनिया में पाई जाने वाली ‘बड़ी अफ्रीकन हार्वेस्टर’ चींटियां दुनिया भर में शौकिया चींटी पालने वालों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं

कीनिया में इस वक्त चींटियों की भरमार है.

बारिश के मौसम में गिलगिल नाम के एक छोटे से कस्बे के आसपास हज़ारों बांबियों (चींटियों के घर) से चींटियों के झुंड निकलते हुए देखे जा सकते हैं.

यह कस्बा कीनिया की रिफ्ट वैली में है और अब एक बड़े ग़ैरक़ानूनी धंधे का केंद्र बन गया है.

इस मौसम में नर चींटियों के पंख निकल आते हैं और वो रानी चींटी के साथ मिलन के लिए उड़ते हैं. रानी चींटी भी इसी वक्त उड़ती है. यही वो सही समय होता है जब लोग रानी चींटियों को पकड़ते हैं और तस्करों को बेचते हैं.

दुनिया भर में एक बड़ा काला बाज़ार चल रहा है जहां लोग शौक के तौर पर चींटियों को शीशे के बक्सों में रखते हैं और उन्हें घर बनाते हुए देखते हैं.

By admin