• Sun. Mar 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एनल कैंसरः ‘इलाज के छह साल बाद भी मैं असहनीय पीड़ा में हूं’

Byadmin

Mar 22, 2026


ट्रिश ने बताया है कि एनल कैंसर से पीड़ित होने के बाद उन्हें किस तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ा

इमेज स्रोत, Trish Prosser

इमेज कैप्शन, ट्रिश ने बताया है कि एनल कैंसर से पीड़ित होने के बाद उन्हें किस तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ा

एनल कैंसर से पीड़ित एक महिला ने बताया कि पेल्विक रेडियोथेरेपी ट्रीटमेंट के बाद असहनीय पीड़ा झेलने के कारण उन्हें लगा कि उनकी मौत होने वाली है.

57 साल की ट्रिश प्रॉसर ने बताया कि उनकी वजाइनल वॉल्स सिकुड़ गईं और छह साल बाद भी उन्हें दर्द का सामना करना पड़ रहा है.

चार बच्चों की मां ट्रिश ने कहा कि उन्हें अपने प्रियजनों को अपने कैंसर के प्रकार के बारे में बताने में शर्म आ रही थी क्योंकि उन्हें लगता था कि एनल कैंसर को लेकर समाज में स्टिग्मा जुड़ा हुआ है.

एनल कैंसर दुर्लभ है. ब्रिटेन में हर साल लगभग इसके 1,500 मामले सामने आते हैं और इनमें से करीब 40-50 मामले उत्तरी आयरलैंड से होते हैं.

चिकित्सकों का कहना है कि एनल कैंसर के इलाज के बाद भी लंबे समय से ख़्याल रखने की ज़रूरत है.

By admin