• Thu. Feb 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एनसीईआरटी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने किताब पर बैन लगाया, क्या है पूरा मामला

Byadmin

Feb 26, 2026


सुप्रीम कोर्ट

इमेज स्रोत, Arvind Yadav/Hindustan Times via Getty Images

पढ़ने का समय: 5 मिनट

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी (नेशनल कौंसिल ऑफ़ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग) की सोशल साइंस की आठवीं क्लास की एक किताब पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए उस पर बैन लगाने का निर्देश दिया.

अदालत की नाराज़गी किताब के एक चैप्टर पर है जिसका शीर्षक है ‘करप्शन इन ज्यूडिशरी (न्यायपालिका में भ्रष्टाचार)’ है.

गुरुवार को इस मामले पर स्वतः संज्ञान (सुओ मोटू) लेते हुए सुनवाई में सर्वोच्च अदालत ने एनसीईआरटी को कड़ी फ़टकार लगाई.

मामले की सुनवाई तीन जजों की पीठ कर रही है जिसकी अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत कर रहे हैं.

किताब के इस चैप्टर में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार और लंबित मामलों (बैकलॉग)’ की चर्चा की गई है.

By admin