• Fri. Feb 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एपस्टीन की सहयोगी गिलेन मैक्सवेल की कहानी- कैसे अर्श से फ़र्श पर पहुंची

Byadmin

Feb 13, 2026


जेफ़री एपस्टीन

इमेज स्रोत, Joe Schildhorn/Patrick McMullan via Getty Images

इमेज कैप्शन, जेफ़री एपस्टीन (बाएं) गिलेन मैक्सवेल के साथ साल 2005 में आयोजित कॉन्सर्ट सिरीज के कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए.

पढ़ने का समय: 6 मिनट

यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन की दोषी सहयोगी गिलेन मैक्सवेल ने सोमवार को अमेरिकी संसद की ओवरसाइट कमेटी के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया.

मैक्सवेल ने टेक्सास की एक जेल से बंद कमरे में वर्चुअल बयान दिया. यहां वो सेक्स ट्रैफ़िकिंग के मामले में 20 साल की सजा काट रही हैं.

रिपब्लिकन हाउस ओवरसाइट कमेटी के अध्यक्ष अध्यक्ष जेम्स कोमर ने कहा कि ‘जैसा अनुमान था’, मैक्सवेल ने पांचवें संशोधन का सहारा लिया और चुप रहने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया.

उन्होंने कहा, “यह साफ़ तौर पर बेहद निराशाजनक है. हमारे पास उनके लिए कई सवाल थे. उन अपराधों के बारे में जो उन्होंने और एपस्टीन ने किए, साथ ही संभावित सह-साजिशकर्ताओं के बारे में भी.”

कोमर ने कहा, “हम सच्चाई तक पहुंचना चाहते हैं ताकि अमेरिकी जनता को सच पता चल सके और सर्वाइवरों को न्याय मिल सके. यही इस जांच का मकसद है.”

By admin