• Tue. Feb 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एपस्टीन फ़ाइल्स में नाम आने के बाद यूएई में हंगामा, कारोबारी सुलतान अहमद सुलायेम ने दिया इस्तीफ़ा

Byadmin

Feb 17, 2026


सुल्तान अहमद बिन सुलायेम

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, सुल्तान अहमद बिन सुलायेम डीपी वर्ल्ड के प्रमुख थे, जो दुनिया भर के बंदरगाहों का प्रबंधन करने वाली एक विशाल लॉजिस्टिक्स कंपनी है.

यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन से जुड़ी फ़ाइलों में नाम आने के बाद दुबई के वैश्विक पोर्ट ऑपरेटर डीपी वर्ल्ड के चेयरमैन और सीईओ सुल्तान अहमद बिन सुलायेम को अपने पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा है.

हाल में जारी एपस्टीन फ़ाइल्स से पता चला है कि अमीराती मुग़ल ने एक दशक के अंदर एपस्टीन के साथ सैकड़ों ईमेल्स का आदान-प्रदान किया था.

हालांकि, इन फ़ाइलों में नाम आने को किसी भी तरह के अपराध का प्रमाण नहीं माना गया है और बीबीसी ने सुलायेम से प्रतिक्रिया मांगी है.

डीपी वर्ल्ड ने पिछले शुक्रवार को घोषणा की कि सुलायेम का इस्तीफ़ा ‘तत्काल प्रभाव’ से लागू हो गया है. कंपनी ने एस्सा काज़िम को नया चेयरमैन और युवराज नारायन को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है. कंपनी की वेबसाइट से सुलायेम की तस्वीर भी हटाए जाने की भी सूचना है.

By admin