• Fri. Aug 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘एफ़आईआर होने तक नहीं हटेंगे’: पैलेट गन पीड़ित के साथ थाने पर डटे राहुल गांधी, बीजेपी ने क्या कहा?

Byadmin

Aug 21, 2026


राहुल गांधी

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, राहुल गांधी पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 4 मिनट

दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. उनकी बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी थाने पहुंच गई हैं.

राहुल गांधी के साथ जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान ज़ख़्मी हुए छात्र साहिल लोचव भी हैं. आरोप है कि साहिल 20 जुलाई को पैलेट गन से ज़ख़्मी हुए थे.

राहुल गांधी की मांग है कि साहिल लोचव की ओर से दी गई लिखित पुलिस शिकायत के आधार पर एफ़आईआर दर्ज की जाए. इसी मांग को लेकर वह पुलिस अधिकारियों से बात कर रहे हैं.

बीजेपी ने राहुल गांधी पर अराजकता की राजनीति का आरोप लगाते हुए पूछा है कि ‘क्या वह क़ानून का सम्मान नहीं करते हैं?’

बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अराजकता की राजनीति करते हैं. फिलहाल, वह बिना अनुमति या पूर्व सूचना के संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं. पुलिस ने उन्हें बताया है कि जिस घटना का वह जिक्र कर रहे हैं, उस पर पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है और इसकी जांच की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट ने भी इसकी जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई है.”

By admin