• Sun. Mar 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एम्स में इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू:पहले दिन हरीश के हटाएं खाने और सांस लेने के पाइप, डॉक्टरों ने बनाई नजर – Euthanasia Process Initiated At Aiims Two Major Life Support Tubes Removed From Harish Rana

Byadmin

Mar 15, 2026


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार

Updated Sun, 15 Mar 2026 09:58 PM IST

सूत्रों का कहना है कि लाइफ सपोर्ट के कुछ उपकरण हटाए जाने के बाद अब आगे की स्थिति हरीश राणा के शरीर की प्रतिक्रिया और चिकित्सकीय स्थिति पर निर्भर करेगी। डॉक्टरों का मानना है कि निष्क्रिय इच्छामृत्यु की यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो सकती है।


Euthanasia Process Initiated at AIIMS Two Major Life Support Tubes Removed from Harish Rana

हरीश राणा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

एम्स के डॉ. बीआर आंबेडकर इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल (आईआरसीएच) के पैलिएटिव केयर यूनिट में शनिवार को भर्ती हुए हरीश राणा की निष्क्रिय इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) प्रक्रिया शुरू हो गई है। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति की निगरानी करते हुए चरणबद्ध तरीके से जीवनरक्षक उपकरणों को हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। एम्स इस मामले में आधिकारिक बयान नहीं दे रहा और सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानने की बात कह रहा है।

Trending Videos

By admin