डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की पोस्ट को री-शेयर किया और लिखा, ‘सरकार की आलोचना करना एक लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत को बदनाम न करें।’
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मैं आमतौर पर उन बयानों पर रिएक्ट नहीं करता जो भारतीयों ने नहीं दिए हैं।’
किरेन रिजिजू ने एलन मस्क के पोस्ट को री-शेयर करते हुए आगे लिखा, ‘मैं @elonmusk को सिर्फ इसलिए कोट कर रहा हूं, ताकि राहुल गांधी को यह समझा सकूं कि सरकार की आलोचना करना एक लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत को बदनाम न करें और भारत की उपलब्धियों को कभी कम न आंकें। एक गर्वित भारतीय बनें।’