• Thu. Mar 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एलपीजी संकट पर सड़क से संसद तक हंगामा, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, सरकार ने क्या कहा?

Byadmin

Mar 12, 2026


टीएमसी

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, गुरुवार को संसद के बाहर विपक्षी सांसदों ने एलपीजी की कमी के मुद्दे पर प्रदर्शन किया.

पढ़ने का समय: 7 मिनट

ईरान के साथ अमेरिका और इसराइल की जंग की वजह से एलपीजी की क़िल्लत के बीच देश के कई शहरों में घरेलू गैस के ग्राहकों की लंबी क़तारें सुर्खियों में हैं और यह मुद्दा अब सड़क से संसद तक पहुंच गया है.

कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया है और इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने एलपीजी मुद्दे को लेकर संसद में बहस की मांग की है.

इस बीच पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि घरेलू एलपीजी प्रोडक्शन को 25 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है.

इसीबीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत में ईंधन की कोई कमी नहीं है और पैनिक करने की ज़रूरत नहीं है. जबकि कांग्रेस सासंद प्रियंका गांधी ने कहा, “मैं उम्मीद करती हूं कि उनकी बात सही हो लेकिन ऐसा दिख नहीं रहा है.”

By admin