• Thu. Oct 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एशियन पैरा गेम्स Live:शीतल ने जीता दूसरा स्वर्ण, मिश्रित के बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में भी गोल्ड पर साधा निशाना – Asian Para Games 2026 Day 4 Live Updates: India Medal Tally Badminton Shooting Swimming Results

Byadmin

Oct 22, 2026


12:14 PM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: शीतल ने जीता दूसरा स्वर्ण

भारतीय तीरंदाज शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने महिलाओं की कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में सिंगापुर की अलीम नूर सैयदाह को 142-139 से हराकर स्वर्ण अपने नाम किया। शीतल ने क्वालिफिकेशन राउंड में 149 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद उन्होंने फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नागोया में एक और खिताब अपने नाम किया। इससे पहले शीतल देवी ने तोमन कुमार के साथ कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता था। इस तरह उन्होंने इन खेलों में अपना दूसरा स्वर्ण हासिल कर भारत की पदक तालिका में एक और गोल्ड जोड़ दिया।

11:31 AM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: आज भारत के बाकी बचे कार्यक्रम

भारत के खिलाड़ी एशियन पैरा गेम्स में आज कई स्पर्धाओं में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। पैरा तीरंदाजी में शीतल देवी स्वर्ण पदक के मुकाबले में उतरेंगी, जबकि तोमन कुमार कांस्य पदक के लिए निशाना साधेंगे। पैरा एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तैराकी और टेबल टेनिस में भी भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले होंगे।

पैरा बैडमिंटन

 

  • प्रमोद भगत – पुरुष एकल एसएल3 सेमीफाइनल
  • नित्या श्री सुमति सिवन – महिला एकल एसएच6 सेमीफाइनल
  • मनीषा रामदास बनाम थुलासिमथि मुरुगेसन – महिला एकल एसयू5 सेमीफाइनल
  • सूर्यकांत यादव और नवीन शिवकुमार – पुरुष युगल एसएल3-एसयू5 सेमीफाइनल

पैरा टेबल टेनिस

 

  • सुबह 11:25 बजे: शुभम वाधवा और भावना पटेल – मिक्स्ड डबल्स क्लास एक्सडी7 सेमीफाइनल
  • पैरा तीरंदाजी
  • सुबह 11:40 बजे: शीतल देवी – कंपाउंड महिला फाइनल (स्वर्ण पदक मुकाबला)
  • दोपहर 12 बजे: तोमन कुमार – कंपाउंड पुरुष फाइनल (कांस्य पदक मुकाबला)
  • बोच्चिया
  • दोपहर 1:30 बजे: भारत बनाम हांगकांग – मिक्स्ड पेयर्स बीसी3, पूल ए मुकाबला
  • पैरा तैराकी
  • दोपहर 1:30 बजे: कपिल कुमार – पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस10 फाइनल
  • दोपहर 2:42 बजे: स्वातिक पाटिल – पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी9 फाइनल
  • दोपहर 3:22 बजे: रवि कार्तिक बुदिगिना – पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 फाइनल
  • दोपहर 3:25 बजे: हिमांशु नांदल – पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस11 फाइनल
  • दोपहर 3:30 बजे: देवांशी सतीजा – महिला 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस10 फाइनल
  • दोपहर 3:53 बजे: अजय हिंदुराव भोसले – पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस10 फाइनल
  • शाम 4:09 बजे: तेजस नंदकुमार और गोपीचंद लिंगुटला – पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस7 फाइनल

पैरा एथलेटिक्स

 

  • दोपहर 1:45 बजे: शैलेश कुमार, वरुण भाटी और राहुल – पुरुष ऊंची कूद टी63 फाइनल
  • दोपहर 1:55 बजे: तेजलबेन डामोर – महिला 400 मीटर टी12 फाइनल
  • दोपहर 2:03 बजे: अंजनाबेन बुम्बादिया और जयंती बेहेरा – महिला 400 मीटर टी47 फाइनल
  • दोपहर 3:15 बजे: परवीन कुमार – पुरुष भाला फेंक एफ56/एफ57 फाइनल
  • दोपहर 3:25 बजे: दिलीप महादू गावित और भाविककुमार भरवाड़ – पुरुष 400 मीटर टी47
  • दोपहर 3:47 बजे: सोलैराज धर्मराज – पुरुष लंबी कूद टी44/टी62/टी64 फाइनल
  • शाम 4:08 बजे: रवन्नी वलासनैनी – महिला 400 मीटर टी11

11:30 AM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: नवीन शिवकुमार पहली बार में ही फाइनल में पहुंचे, बोले- गर्व है

नवीन शिवकुमार ने पुरुष एकल एसएल4 स्पर्धा के सेमीफाइनल में हमवतन अभिजीत सुखुजा को हराकर एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीदें कायम रखीं। नवीन ने 21-13, 21-15 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। यह उनका पहला एशियन पैरा गेम्स है। जीत के बाद नवीन ने खुशी जताते हुए कहा, ‘मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि यह मेरा पहला एशियन गेम्स है और मैं फाइनल में पहुंच गया हूं।’

नवीन ने मुकाबले में अच्छी शुरुआत करने पर भी संतोष जताया। उन्होंने बताया कि अक्सर मैच की शुरुआत में पिछड़ना उनके खेल की कमजोरी रही है। नवीन ने कहा, ‘आमतौर पर मेरी शुरुआत बहुत खराब होती है। मैं शुरुआती तीन या चार अंक अपने प्रतिद्वंद्वी को दे देता हूं, लेकिन इस बार मैंने शुरुआत से ही अच्छा खेल दिखाया और इससे मुझे मदद मिली।’ इस सेमीफाइनल में नवीन की जीत के साथ अभिजीत सुखुजा को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अब नवीन के पास अपने पहले एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर यादगार शुरुआत करने का मौका है।

10:52 AM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: भारत चौथे स्थान पर

एशियन पैरा गेम्स 2026 की पदक तालिका में भारत 16 स्वर्ण, 22 रजत और 33 कांस्य सहित कुल 71 पदक जीतकर चौथे स्थान पर है। चीन 118 स्वर्ण समेत कुल 253 पदकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि उज्बेकिस्तान 99 पदकों के साथ दूसरे और जापान 108 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत को सबसे ज्यादा 43 पदक पैरा एथलेटिक्स में मिले हैं, जिनमें 14 स्वर्ण, 13 रजत और 16 कांस्य शामिल हैं। पैरा बैडमिंटन और पैरा तैराकी में छह-छह, पैरा टेबल टेनिस में पांच और पैरा शूटिंग में चार पदक मिले हैं। वहीं, पैरा तीरंदाजी में तीन, पैरा जूडो और पैरा पावरलिफ्टिंग में दो-दो पदक भारत के खाते में आए हैं। पैरा तीरंदाजी और पैरा शूटिंग में भारत ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता है।

खेलवार भारत के पदकों की संख्या

खेल

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

पैरा तीरंदाजी

1

2

0

3

पैरा एथलेटिक्स

14

13

16

43

पैरा बैडमिंटन

0

0

6

6

पैरा जूडो

0

1

1

2

पैरा पावरलिफ्टिंग

0

2

0

2

पैरा तैराकी

0

2

4

6

पैरा टेबल टेनिस

0

0

5

5

पैरा शूटिंग

1

2

1

4

कुल

16

22

33

71

एशियन पैरा गेम्स 2026: पदक तालिका

रैंक

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

1

चीन

118

64

71

253

2

उज्बेकिस्तान

32

34

33

99

3

जापान

30

39

39

108

4

भारत

16

22

33

71

10:50 AM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: थुलासिमथि-नीतेश ने फाइनल में बनाई जगह, स्वर्ण पर नजर

थुलासिमथि मुरुगेसन और नीतेश कुमार ने एशियन पैरा गेम्स की बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स एसएल3-एसयू5 स्पर्धा में भारत की स्वर्ण पदक की उम्मीदों को कायम रखा। भारतीय जोड़ी ने कड़े सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की ली मिंगपान और शियाओ जूजियान की जोड़ी को 21-19, 14-21, 21-17 से हराया। इचिनोमिया सिटी म्यूनिसिपल जिम्नेजियम में खेला गया यह मुकाबला 42 मिनट तक चला। अब भारतीय जोड़ी का सामना फाइनल में इंडोनेशिया की लेआनी रात्रि ओक्तिला और हिकमत रमदानी से होगा। जीत से खुश थुलासिमथि ने कहा कि अब अगले मुकाबले पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘हम बहुत खुश हैं। अब बस हमें अपने अगले मैच पर ध्यान देना है।’

वहीं, नीतेश ने माना कि मुकाबले के बीच में दोनों का ध्यान भटका था और उनसे कुछ गलतियां हुईं। हालांकि, निर्णायक गेम की शुरुआत में लय हासिल करने से उन्हें राहत मिली। उन्होंने कहा, ‘बीच में हमारा ध्यान थोड़ा भटक गया था और हम कुछ गलतियां करने लगे थे, लेकिन अच्छी बात रही कि तीसरे गेम की शुरुआत में हमने अपनी लय वापस हासिल कर ली।’ नीतेश ने यह भी बताया कि कोर्ट बदलने से पहले बढ़त हासिल करने से निर्णायक चरण में उनका आत्मविश्वास बढ़ा। अब भारतीय जोड़ी की नजर फाइनल जीतकर स्वर्ण पदक हासिल करने पर होगी।

10:35 AM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: कौन हैं शीतल देवी और तोमन कुमार की स्वर्णिम जोड़ी


तोमन और शीतल
– फोटो : ANI

एक ने जन्म से दोनों हाथ न होने के बावजूद तीरंदाजी को अपना जुनून बनाया, तो दूसरे ने देश की सेवा करते हुए बायां पैर गंवाने के बाद इस खेल में नई राह तलाश की। नागोया में शीतल देवी और तोमन कुमार ने इतिहास रचते हुए एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत को पैरा तीरंदाजी का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। भारतीय जोड़ी ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम फाइनल में इंडोनेशिया को 151-148 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

सेना ने पहचानी शीतल की प्रतिभा शीतल देवी ने 2019 में भारतीय सेना की नजर में आने के बाद पैरा तीरंदाजी की राह पकड़ी। कटरा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेने वाली शीतल ने जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

वर्ष 2023 में वह विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली दुनिया की पहली ऐसी महिला तीरंदाज बनीं, जिनके दोनों हाथ नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने विश्व चैंपियनशिप और पेरिस पैरालंपिक 2024 में भी पदक जीते। उन्हें विश्व तीरंदाजी की ओर से दो बार वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज भी चुना जा चुका है।

देश की सेवा के दौरान गंवाया पैर, फिर तीरंदाजी में बनाया नाम

तोमन कुमार की कहानी भी संघर्ष और हौसले की मिसाल है। फरवरी 2022 में झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सेवा देते हुए वह एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनका बायां पैर चला गया। वर्ष 2023 में कृत्रिम पैर से जुड़ी सलाह लेने के दौरान उनका परिचय पैरा तीरंदाजी से हुआ। इसके बाद उन्होंने इस खेल में तेजी से प्रगति की। तोमन ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में 2025 विश्व चैंपियनशिप के कंपाउंड पुरुष ओपन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही वह पैरा तीरंदाजी में विश्व चैंपियन बनने वाले भारत के पहले पुरुष तीरंदाज बने।

नागोया में जोड़ी ने रचा नया इतिहास

अब शीतल और तोमन ने एशियन पैरा गेम्स का स्वर्ण पदक जीतकर अपनी उपलब्धियों में एक और बड़ी कामयाबी जोड़ ली है। इंडोनेशिया के खिलाफ 151-148 की जीत ने भारत को इस प्रतियोगिता में पैरा तीरंदाजी का पहला स्वर्ण दिलाया। दोनों खिलाड़ियों की यह सफलता भारतीय पैरा खेलों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

10:08 AM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा बैडमिंटन में भारत को मिले दो और कांस्य पदक

भारत ने पैरा बैडमिंटन में दो और कांस्य पदक अपने नाम किए। पुरुष एकल एसएल4 स्पर्धा में सुहास यथिराज और अभिजीत सुखुजा ने कांस्य पदक जीते। सुहास ने इंडोनेशिया के पैरालंपिक पदक विजेता फ्रेडी सेतियावान को कड़ी टक्कर दी, लेकिन तीन गेम तक चले मुकाबले में उन्हें 21-23, 21-8, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, अभिजीत को हमवतन नवीन शिवकुमार के खिलाफ 13-21, 15-21 से शिकस्त मिली। अब नवीन और सेतियावान फाइनल में आमने-सामने होंगे। इस तरह स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारत का एक खिलाड़ी जरूर पहुंचेगा।

10:08 AM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: संजना कुमारी ने बैडमिंटन में जीता कांस्य

भारत के खाते में बैडमिंटन का एक और कांस्य पदक जुड़ गया। संजना कुमारी ने महिला एकल एसएल3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्हें सेमीफाइनल में जापान की शिनो कावाई के खिलाफ 7-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ संजना का स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया, लेकिन उन्होंने कांस्य पदक के साथ प्रतियोगिता का समापन किया। नागोया में बैडमिंटन में भारत के पदकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

10:04 AM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: शीतल देवी और तोमन कुमार ने पैरा कंपाउंड मिक्स्ड टीम में जीता स्वर्ण


शीतल और तोमन
– फोटो : Twitter

शीतल देवी और तोमन कुमार ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। भारतीय जोड़ी ने पैरा कंपाउंड मिक्स्ड टीम के फाइनल में इंडोनेशिया को 151-148 से हराकर खिताब अपने नाम किया। कड़े मुकाबले में दोनों ने संयम बनाए रखा और भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। नागोया में भारत के खाते में एक और स्वर्ण पदक जुड़ गया। शीतल देवी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी सफलता में नया अध्याय जोड़ा। इस स्वर्ण पदक के साथ दोनों का ऐतिहासिक अभियान पूरा हुआ। इससे पहले भारतीय जोड़ी ने रैंकिंग राउंड में 1,402 अंक का शानदार संयुक्त स्कोर बनाकर विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था। फाइनल में जीत के साथ दोनों ने अपने दमदार प्रदर्शन पर स्वर्णिम मुहर लगा दी।

c7kfdtoc

09:32 AM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: भारत के 70 पदक, छठे स्थान पर देश

एशियन पैरा गेम्स 2026 की पदक तालिका में भारत 15 स्वर्ण, 22 रजत और 33 कांस्य सहित कुल 70 पदक जीतकर छठे स्थान पर है। भारत को सबसे ज्यादा 43 पदक पैरा एथलेटिक्स में मिले हैं, जिनमें 14 स्वर्ण, 13 रजत और 16 कांस्य शामिल हैं। पैरा बैडमिंटन और पैरा तैराकी में छह-छह, पैरा टेबल टेनिस में पांच और पैरा शूटिंग में चार पदक मिले हैं। वहीं, पैरा तीरंदाजी, पैरा जूडो और पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत ने दो-दो पदक जीते हैं। पदक तालिका में चीन 249 पदकों (116 स्वर्ण) के साथ शीर्ष पर है, जबकि उज्बेकिस्तान 98 पदकों के साथ दूसरे और मेजबान जापान 106 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। दक्षिण कोरिया 52 पदकों के साथ चौथे और ईरान 66 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर है। भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या ईरान के बराबर 15 है, लेकिन रजत पदक एक कम होने के कारण भारत छठे स्थान पर है।

एशियन पैरा गेम्स 2026: पदक तालिका

रैंक

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल

1

चीन

116

64

69

249

2

उज्बेकिस्तान

32

33

33

98

3

जापान

30

38

38

106

4

दक्षिण कोरिया

16

15

21

52

5

ईरान

15

23

28

66

6

भारत

15

22

33

70

एशियन पैरा गेम्स 2026: खेलवार भारत का प्रदर्शन

खेल

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल

पैरा एथलेटिक्स

14

13

16

43

पैरा बैडमिंटन

0

0

6

6

पैरा तैराकी

0

2

4

6

पैरा टेबल टेनिस

0

0

5

5

पैरा शूटिंग

1

2

1

4

पैरा तीरंदाजी

0

2

0

2

पैरा जूडो

0

1

1

2

पैरा पावरलिफ्टिंग

0

2

0

2

कुल

15

22

33

70

By admin