• Wed. Oct 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘ए वतन मेरे वतन के लोगों’ से जेपी आंदोलन और अन्ना के अनशन तक, कहानी रामलीला मैदान की

Byadmin

Oct 14, 2026


पिछले साल दिसंबर में दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली से पहले चल रहीं तैयारियां

इमेज कैप्शन, पिछले साल दिसंबर में दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली से पहले चल रहीं तैयारियां

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 4 मिनट

मुख्य चुनाव आयुक्त के ख़िलाफ़ चल रहे प्रदर्शनों के बीच दिल्ली पुलिस का नया फ़रमान चर्चा का विषय बना हुआ है.

कई ऐतिहासिक प्रदर्शनों का गवाह रहे जंतर-मंतर पर अब कोई प्रदर्शन नहीं कर पाएगा.

दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में आदेश जारी कर कहा है कि जंतर-मंतर को प्रदर्शन की जगह की सूची से हटा दिया गया है. पुलिस ने दिल्ली में प्रदर्शनों के लिए तीन जगह तय किए हैं. ये हैं रामलीला मैदान, बुराड़ी और सीबीडी ग्राउंड. इनमें सबसे ज़्यादा चर्चित रहा है दिल्ली का रामलीला मैदान.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ 12 एकड़ में फैले इस ग्राउंड में 50,000 लोग जमा हो सकते हैं. साथ ही एक दिन के लिए इसकी बुकिंग में कुल मिलाकर 1.21 लाख रुपए लगते हैं. इसमें रिफ़ंडेबल सिक्योरिटी डिपॉज़िट और टैक्स शामिल हैं.

इंडिया टुडे ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि इस साल ये मैदान सिर्फ़ तीन दिनों के लिए ख़ाली है. ये हैं- 29, 30 और 31 दिसंबर.

By admin