• Sat. Apr 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भारत और पाकिस्तान के बीच जुबानी जंग, किसने क्या कहा

Byadmin

Apr 4, 2026


राजनाथ सिंह और ख़्वाजा आसिफ़

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, राजनाथ सिंह के केरल में दिए एक बयान पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ ने जवाब दिया है.

पढ़ने का समय: 7 मिनट

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दिए बयान पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाज़ा आसिफ़ ने जवाबी बयान दिया है.

राजनाथ सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान ने फिर कोई दुस्साहस किया तो भारतीय सेना ‘अभूतपूर्व कार्रवाई’ करेगी. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी है.

वहीं ख़्वाज़ा आसिफ़ ने कहा कि बार-बार दोहराई जा रही बयानबाज़ी ताक़त नहीं, बल्कि पहलगाम हमले की बरसी नज़दीक आने के साथ साफ़ दिख रही रणनीतिक बेचैनी को दिखाती है.

इससे पहले बुधवार को मुंबई में भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पिछले साल मई में, जब पाकिस्तान ने युद्धविराम का अनुरोध किया था, तब भारतीय नौसेना समुद्र के रास्ते पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने से ‘कुछ ही मिनट दूर’ थी.

22 अप्रैल को 2025 में जम्मू-कश्मीर में पहलगाम की बैसरन घाटी में पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए चरमपंथी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी.

By admin