• Wed. Feb 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ऑफिस में हुई दोस्ती, फिर हुआ प्यार… शादी में दुल्हन ने लगाई अमेजन लोगो वाली मेंहदी ; Video वायरल

Byadmin

Feb 18, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेजन की एक कर्मचारी ने अपनी शादी में कंपनी के स्माइल लोगो को मेहंदी में उतार दिया और ये वीडियो इतना वायरल हो गया कि सोशल मीडिया पर धूम मच गई।

प्रियांशी श्रीमाल और रजत वर्मा अमेजन इंडिया में साथ काम करते थे। यहीं पर उनका प्यार परवान चढ़ा। फिर दोनों ने शादी करने के फैसला किया। लेकिन लोग हैरान तो तब हो गए जब दुल्हन प्रियांशी ने अपनी बांह पर पारंपरिक मेहंदी के डिजाइन के साथ अमेजन का वो आइकॉनिक स्माइल लोगो बारीकी से बनवाया।

अमेजन के ऑफिशियल ‘इनसाइड अमेजन’ अकाउंट ने ये वीडियो शेयर किया। इसमें दुल्हन की मेहंदी में कंपनी का लोगो साफ दिख रहा है। वीडियो में लिखा था, “जब अमेजनियन शादी करते हैं”।

कैसे हुई प्यार की शुरुआत?

प्रियांशी श्रीमाल और रजत वर्मा अमेजन इंडिया में सहकर्मी थे। ऑफिस की रोजमर्रा की जिंदगी में बातें बढ़ीं, दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। फिर दोनों ने फैसला किया कि जिस जगह ने उन्हें एक-दूसरे से मिलवाया, उसका शुक्रिया अदा करना चाहिए। इसलिए शादी के मौके पर प्रियांशी ने मेहंदी में अमेजन का स्माइल लोगो शामिल कर लिया।

By admin