• Fri. Feb 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ओमान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री, अमेरिका के साथ आज होगी बातचीत

Byadmin

Feb 6, 2026


ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने 5 फ़रवरी को एक्स पर पोस्ट किया था कि 6 फ़रवरी को अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता होगी

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ओमान पहुंच गए हैं. यहां आज यानी शुक्रवार, 6 फ़रवरी को राजधानी मस्कट में उनकी अमेरिकी दूतों के साथ बातचीत होनी है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर सैन्य कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं, जब तक कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने के लिए कोई नई डील नहीं कर लेता.

ईरान ने कहा है कि वह परमाणु मुद्दे पर बात करने को तैयार है, लेकिन अपने मिसाइल कार्यक्रम को सीमित करने जैसी मांगों पर वह वार्ता नहीं करेगा.

व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरानी अधिकारियों के साथ होने वाली बातचीत पर नज़र रख रहे हैं ताकि यह देखा जा सके कि ईरान के साथ कोई डील हो सकती है या नहीं.

By admin